नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में लंबे समय से मुफ्त पानी पी रहे सरकारी विभागों और अन्य उपभोक्ताओं पर जल संस्थान ने नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बड़े बकाएदार जिनमें कुमाऊं विवि समेत लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय, बीडी पांडे जिला अस्पताल आदि नाम शामिल हैं, उनके कनेक्शन जल्द काटे जाएंगे। इन सभी को बिल भरने को दो अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।नैनीताल में जल संस्थान सरकारी विभागों के पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि कुमाऊं विवि पर छह लाख, लोनिवि प्रांतीय खंड पर 19 लाख, बीडी पांडे अस्पताल पर 67 लाख, रैमजे अस्पताल पर 62 लाख, सिंचाई विभाग पर चार लाख, पुलिस लाइन पर 28 लाख रुपये की देनदारी है। लोनिवि प्रांतीय खंड ने पांच लाख व जिला अस्पताल बीडी ने पांच लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.