अल्मोड़ा, मार्च 19 -- रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेवा का अवसर मिलने जा रहा है। केंद्र में पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती चार अप्रैल से शुरू होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में शेप-1 मेडिकल केटेगरी वाले पूर्व सैनिकों को ही मौका मिलेगा। केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.