हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। कुमाऊं में पहाड़ लेकर मैदान तक सड़क हादसों के लिहाज से साल 2025 चिंताजनक रहा। सालभर में अलग-अलग कारणों से हुए हादसों ने सवा चार सौ से अधिक लोगों की जान ली। सैकड़ों लोग घायल हुए, जबकि कई लोगों को अपाहिज तक होना पड़ा। पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस साल कुमाऊं के छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और यूएसनगर में कुल 635 सड़क हादसे हुए। इनमें 420 लोगों को जान गंवानी पड़ी, जबकि 513 लोग बुरी तरह घायल हो गए। 23 से अधिक लोग अपाहिज हो गए। आबादी के हिसाब से सर्वाधिक हादसे नैनीताल और यूएस नगर जिले में हुए। इन दोनों जिलों में 397 से अधिक हादसे हुए, जिनमें 263 से अधिक लोगों की जान गई। तेज रफ्तार, ओवरटेक, ब्रेक फेल, वाहन का अनियंत्रित होना इन हादसों का कारण रहा। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.