अल्मोड़ा, जून 28 -- अल्मोड़ा। नगर के जीआईसी मैदान में चल रहा कुमाऊं महोत्सव विवादों में आ गया है। महोत्सव में बिना अनिवार्य पंजीकरण के ऊंटों का व्यावसायिक उपयोग करने की शिकायत कोतवाली में दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ऊंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के जीआईसी मैदान में इन दिनों कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां मनोरंजन के लिए बच्चों के खिलौने, चरखे और विशेष रूप से ऊंट की सवारी का संचालन किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पशु सुरक्षा सेवा समिति खोल्टा की सचिव कामिनी कश्यप ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि औचक निरीक्षण में पाया कि यहां केंद्रीय पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कहना है कि मेले या महोत्सव में व्यावसाय के लिए पशुओं का उपयोग करने से पहले उनका विधिवत...