कुमाऊं-गढ़वाल का सफर होगा आसान, बारिश में भी नहीं थमेंगे पहिए; CM ने दी सौगात
वार्ता, जुलाई 5 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नेशनल हाइवे-309 पर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से बने 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धनगढ़ी पुल कुमाऊं और गढ़वाल के बीच विकास की नई कड़ी है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान धनगढ़ी नाले में जलस्तर बढ़ने से वर्षों से आवागमन बाधित होता था लेकिन अब इस पुल के बनने से लोगों को सालभर सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के यातायात की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पुल विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का प्रमुख प्रवेश मार्ग होने के साथ ही नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और पौड़ी गढ़वाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर स्थित है। इससे पर्यटन, व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.