हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। कुमाऊं में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले सर्वाधिक हिस्ट्रीशीटर यूएस नगर जिले में हैं। मंडल में कुल जितने हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं, उसके 61 प्रतिशत यूएस नगर में हैं। किसी भी बड़े आयोजनों से पहले कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इन हिस्ट्रीशीटरों को नजरबंद किया जाता है। पुलिस विभाग से मांगी गई आरटीआई के आंकड़े बताते हैं कि कुमाऊं के छह जिलों में वर्तमान में कुल 783 हिस्ट्रीशीटर हैं। इनमें से सबसे अधिक 482 हिस्ट्रीशीटर ऊधमसिंह नगर जिले में हैं, जो कुल संख्या का लगभग 61 प्रतिशत है। यह आंकड़ा बताता है कि कुमाऊं क्षेत्र में सर्वाधिक आपराधिक गतिविधियां यूएस नगर में होती हैं। दूसरे स्थान पर नैनीताल जिला है, जहां 156 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं। अल्मोड़ा व बागेश्वर में 24-24, चम्पावत में 41 और पिथौरागढ़ में 56 हिस्ट्रीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.