रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता निर्माण कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यशाला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के तहत समग्र शिक्षा उत्तराखंड के सहयोग से राज्य के 92 चयनित राजकीय विद्यालयों में एटीएल स्थापना के तहत किया गया। कार्यशाला में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से 47 शिक्षकों ने सहभागिता की। गढ़वाल मंडल के शेष 45 शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण 14, 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाना तथा एटीएल संसाधनों के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक सोच और परियोजना आधारित अधिगम को प्रोत्साहित करना है। डायट की प्राचार्य डॉ. अजन्ता बिष्ट ने कहा कि सरकारी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.