हल्द्वानी, अगस्त 4 -- हल्द्वानी । कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में सोमवार से अल्ट्रासाउंड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे सामान्य मरीज तो परेशान हो ही रहे हैं, सबसे ज्यादा मुसीबत गंभीर रूप से भर्ती मरीजों को झेलनी पड़ रही है। भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाने से उनके इलाज में रुकावट आने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मरीजों को इस परेशानी से शुक्रवार तक और जूझना पड़ेगा।

ओपीडी में मरीजों की संख्या एसटीएच की ओपीडी में रोजाना औसतन 1,800 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आते हैं, जहां डॉक्टरों द्वारा अधिकांश मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है। सोमवार को अल्ट्रासाउंड जांच कराने वाले सभी मरीज केंद्...