हल्द्वानी, जुलाई 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं मंडल के गंभीर मरीजों के लिए एक बेहद परेशान करने वाली खबर है। बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसआरएमएस आईएमएस) में उत्तराखंड की आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मिलने वाला निशुल्क इलाज बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने अस्पताल में अनियमितताओं की बात कहते हुए इसे अपने पैनल से बाहर कर दिया है। शासन की इस कार्रवाई से कुमाऊं के गंभीर मरीजों के सामने इलाज का संकट खड़ा हो गया है। दो हफ्ते पहले जारी हुआ था नोटिस

नोटिस जारी करने की प्रक्रिया विभागीय सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड शासन ने करीब दो हफ्ते पहले ही अस्पताल प्रबंधन को गड़बड़ियों के मामले में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब न मिलने और अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद सरकार...