कुमाऊं के बाद अब गढ़वाल में गेंदबाजों की तलाश
देहरादून, जून 2 -- देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित 'मीडियम पेसर टैलेंट हंट 2026' का कुमाऊं जोन सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब गढ़वाल मंडल में इसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश के प्रतिभावान तेज गेंदबाजों की खोज की जाएगी। गढ़वाल मंडल में देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पुरोला, रुद्रप्रयाग, चमोली, मनेरा और टिहरी सहित विभिन्न जिलों में ट्रायल आयोजित किए गए। देहरादून और हरिद्वार में ट्रायल दो दिन तक चलेंगे, जबकि अन्य जिलों में मंगलवार को ही चयन प्रक्रिया पूरी होगी। सीएयू की सचिव किरण रौतेला वर्मा ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने के लिए किसी प्रकार की पंजीकरण फीस नहीं रखी गई है। उत्तराखंड का कोई भी पात्र खिलाड़ी किसी भी जिले में जाकर ट्रायल दे सकता है। अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.