कुमाऊं के फार्मासिस्टों ने बकाया भत्ते के लिए खोला मोर्चा
हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। चारधाम यात्रा ड्यूटी के बकाया भत्ते और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कुमाऊं मंडल के फार्मासिस्ट बुधवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की कुमाऊं शाखा ने पूर्व में भेजे ज्ञापन पर 20 दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर यह निर्णय लिया है।मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्टों का लगभग 20 लाख रुपये का यात्रा भत्ता लंबित है। साथ ही यात्रा मार्ग पर भोजन और आवास की व्यवस्थाएं भी बदतर रहती हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन के पहले चरण में 15 से 25 अप्रैल तक फार्मासिस्ट कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। 26 अप्रैल से कार्यालयों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.