कुमाऊं के पॉलीटेक्निक में कामकाज ठप, मूल्यांकन कार्य भी प्रभावित
हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी, हिन्दुस्तान टीम। देहरादून के पित्थूवाला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए छात्र के परिजनों के कॉलेज में घुसकर शिक्षकों और कर्मचारियों से मारपीट की घटना के विरोध में कुमाऊं मंडल के पॉलीटेक्निक संस्थानों के शिक्षक और कर्मचारी लामबंद हैं। बुधवार को मंडल के पांच जिलों में राजकीय पॉलीटेक्निक के शिक्षक और कार्मिक पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहे, जिससे परीक्षाओं के बाद चल रहा उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन मूल्यांकन कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर जिले में कुछ संस्थानों में परीक्षाएं होने के चलते काम सुचारू रहा। यह भी पढ़ें- पॉलिटेक्निक शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध नैनीताल और अल्मोड़ा में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध नैनीताल पॉलीटेक्निक में करीब 60 शिक्षक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.