हल्द्वानी, फरवरी 12 -- कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी में जिम्मेदार नहीं लगा सके सीसीटीवी कैमरे शाम होते ही खतरे में हो जाता है पूरा परिसर रात भर खुले रहने वाले गेट भी एक-एक सुरक्षा कर्मी के भरोसे हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कुमाऊं की सबसे बड़ी नवीन मंडी की सुरक्षा के इंतजाम शून्य हैं। दिन और रात खुली रहने वाली मंडी की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सीसीटीवी तक नहीं लगा सके हैं। जिससे शाम होते ही पूरा परिसर खतरे की जद में आ जाता है। मंडी समिति के सुरक्षाकर्मी भी अधिकांश समय गेटों से नदारद रहते हैं। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की अपनी उपज को बेचने के लिए हल्द्वानी की नवीन मंडी पर निर्भरता बनी रहती है। यहीं से सभी जिलों के लिए राशन और सब्जी की मांग भी पूरी होती है। इसके लिए सब्जी मंडी में 312 और गल्ला मंडी में 109 बनी दुकानों में कारोबार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.