चम्पावत, मार्च 16 -- टनकपुर, संवाददाता। टनकपुर में कुमाऊंनी महिला क्लब की बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुमन वर्मा को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। डॉ. प्रभा जोशी, लीला तिवारी, गीता चंद, जानकी खर्कवाल को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा पार्वती खर्कवाल उपाध्यक्ष, पुष्पा मुरारी को सचिव, दीप्ति चंद को उप सचिव, पूनम गड़कोटी को कोषाध्यक्ष, रेनू चंद को उप कोषाध्यक्ष, ऋचा भट्ट को मीडिया प्रभारी और आशा पुजारी को सह मीडिया प्रभारी चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...