अल्मोड़ा, मार्च 28 -- पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट का वार्षिकोत्सव व एल्युमिनी मीट रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत, कुमाउनी नृत्य, घूमर, कत्थक, उड़िया गीतों समेत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्य, पूर्व बीईओ ओम प्रकाश हर्बोला, आशुतोष शाही, शंकर दत्त तिवारी व प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने किया। वार्षिकोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित हुई। मुख्य अतिथि ने स्कूल को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। एल्युमिनी मीट में पूर्व छात्राओं प्रेमा पंत, मीरा काला, दीक्षा तिवारी, स्नेहा पांडेय, क्रिस्टी विल्सन, अलका शर्मा, ललिता तिवारी, मेघा शाह, अनीता अधिकारी, मीनाक्षी अधिकारी, बीना तिवारी, बेबी दीक्षा, दीपा नेगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.