हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी । एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में शुक्रवार को छात्रसंघ समारोह एवं वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें होनहार छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं कुमाउनी और गढ़वाली गीतों पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।देर शाम तक हुए कार्यक्रम में छात्र खूब झूमे। छात्रों ने बेड़ू पाको बारो मासा, ओ नरायणी ...घुघुती ना बासा, ओ मेरी चंदा सहित आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। योग और संगीत विभाग के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने शैक्षणिक प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मेयर गजराज बिष्ट ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और नगर के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.