दरभंगा, मार्च 3 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कुमरौल गांव में रास्ते पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि कुमरौल गांव में रास्ते पर बाइक लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था।जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से घनश्यामपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में सोमवार सुबह थाना चौक घनश्यामपुर से राजकुमार मुखिया एवं धनवीर यादव एवं रोहित मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.