कुबैत में युवक की मौत से परिवार में मातम
आजमगढ़, सितम्बर 8 -- आजमगढ़, संवाददता। रानी की सराय थाना क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी युवक की खाड़ी के देश कुबैत में हार्ट अटैक से मंगलवार की सुबह मौत हो गई। परिवार में मौत की सूचना मिलने पर कोहराराम मच गया। वे डेढ़ साल पूर्व काम के लिए गए थे। तिलमापुर गांव निवासी 48 वर्षीय हारिल प्रसाद कुबैत की एक कंपनी में इंजिनियर के पद पर काम कर रहे थे। छह दिन पूर्व उन्हें हार्ट अटैक आया था, अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने के बाद से पत्नी गीता सहित परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। यह भी पढ़ें- मलेशिया में हृदयाघात से जोड़ापोखर के युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.