अयोध्या, अगस्त 7 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में भव्य राम मंदिर का विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि तस्वीर में राम मंदिर के साथ कुबेर टीला पर विराजमान धर्मप्राण जटायु की विशाल प्रतिमा भी स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। ताजा तस्वीर में राम मंदिर की भव्यता के साथ कुबेर टीला का मनोरम दृश्य भी दिखाई देता है। ऊंचाई से लिए गए इस दृश्य में मंदिर परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। वहीं कुबेर टीला पर विराजमान जटायु की प्रतिमा भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करती दिखाई देती है। यह भी पढ़ें- जनकनंदिनी का मंगल प्रवास आज, पुनौराधाम में उल्लासकुबेर टीला का धार्मिक महत्व राम मंदिर परिसर के दर्शन के लिए ...