गंगापार, जून 11 -- कुबेर एवं दामिनी धान की नर्सरी खेत में सुगंध बिखरते हुए तैयार है। अब इंद्रदेव की कृपा पर सोरांव के किसानों की निगाह टिकी हुई है। अगैती धान की खेती करने वाले किसान पानी के अभाव में रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि धान की नर्सरी तैयार है। सोरांव के गोहरी खुशहाल का पूरा गांव निवासी किसान राजेंद्र कुमार पटेल करीब 25 दिन पूर्व सुगंधित कुबेर एवं दामिनी धान की नर्सरी डाला था। नर्सरी की समय पर सिंचाई, निराई करते हुए तैयार कर लिया है। करीब तीन बीघा धान की रोपाई के लिए तैयारी पूरी कर ली है। अब पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पाई रहीं है। सोरांव के रैइया, ददौली, गोहरी, नारायनपुर समेत कई गांवों के किसान अगैती धान की फसल लगाने के लिए धान की नर्सरी तैयार कर लिया है। ग्रामीण क्षेत्र में अभी बड़े पैमाने पर किसान धान की नर्सरी डालने...