शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- कलान। कलान के न्याय पंचायत कुबेरपुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में शिक्षा पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया।चौपाल में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति, शैक्षिक सुधार और अभिभावकों की भागेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संचालन नोडल शिक्षक आलोक यादव ने किया।चौपाल में शिक्षक अभिभावक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...