आगरा, दिसम्बर 29 -- लगातार बढ़ते कोहरे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर हो रहे हादसों को देखते हुए हेल्प आगरा ने 1 एंबुलेंस को कुबेरपुर पर 24 घंटे के लिए तैनात किया है। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी। घायलों को आपात चिकित्सा दी जाएगी। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है। एंबुलेंस में मोबाइल सुविधा उपलब्ध है। इसका नंबर 9548105672 है। इस नंबर पर सूचना मिलते ही सेवा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हेल्प आगरा की एंबुलेंस सेवा 24 घंटे 9319111000, 9319002102 और 0562-4304102 नंबरों पर भी उपलब्ध रहती है। महासचिव गौतम सेठ ने बताया कि सेवा की उपयोगिता को देखते हुए एनएचएआई, यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी और कुबेरपुर पुलिस चौकी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। स्थानीय पुलिस ...