प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 6 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर के उमा देवी के कत्ल का आरोपी और उसका कबूलनामा सामने था फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। शनिवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। तीन दिन से सवाल जवाब कर रही पुलिस उमा के हत्यारोपी का कुबूलनामा लेने के सिवाय और कुछ नहीं निकाल सकी। पुलिस का दावा था कि जल्द ही घटना का खुलासा करेगी लेकिन तीन दिन में गहने भी बरामद नहीं कर सकी। जिसके बाद अफसरों के आदेश पर अंतत: पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा। उसके साथ ही अन्य करीबियों को भी छोड़ दिया गया। हालांकि अफसरों का यह भी कहना है कि जांच अभी जारी है। शायद शहर की यह पहली घटना है, जिसमें सबकुछ जानने के बाद भी पुलिस असहाय नजर आ रही है। रावतपुर के हसनपुर निवासी बुक स्टॉल संचालक शिवमंगल कुशवाहा की पत्नी उमा देवी की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। हत...