लखनऊ, सितम्बर 1 -- कमालपुर बिचलिका और कुबहरा गांव के बीच करीब 600 मीटर कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर बीते 14 दिनों से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसानों का धैर्य मंगलवार को टूट गया। नाराज किसानों ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एई) को बंधक बना लिया। संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश यादव और मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष से बातचीत होने और आश्वासन मिलने के बाद सहायक अभियंता को जाने दिया गया। सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर दर्जनों किसान कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर 18 अगस्त से धरना दे रहे हैं। यह सड़क वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच करीब दो दशकों से फंसी है। मंगलवार दोपहर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सूर्यमणि मिश्रा धरना स्थल पहुंचे। इसी दौरान वन क्षेत्राधिकारी सुरभि श्रीवा...