कुबरी पहाड़ी पर दुर्घटना में घायल की मौत
सोनभद्र, जून 17 -- अनपरा ,संवाददाता। कुबरी पहाड़ी पर दस जून की रात्रि में हुई दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान वाराणसी के निजी अस्पताल में हुई मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रामबिहारी पुत्र रामसेवक उम्र 20 साल निवासी नन्हारी टोला थाना ओबरा की बीते दस जून को दुर्घटना में घायल होने के बाद मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना दी जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.