कुबरीटांड़ नाला छठ घाट पर बनेगी पुलिया
गिरडीह, जून 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। छठ मैया के भक्तों की वर्षों पुरानी परेशानी अब खत्म होगी। बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुबरीटांड़ नाला छठ घाट पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ने पुलिया का विधिवत शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर नींव रखते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
पुलिया का निर्माण उन्होंने कहा कि कुबरीटांड़ नाला छठ घाट आस्था का बड़ा केंद्र है। छठ पूजा के अलावा आसपास और दूर- दराज से लोग यहां अन्य पूजा-पाठ के लिए भी जुटते हैं। लेकिन नाला पार करने में हर बार दिक्कत होती थी। इस परेशानी को देखते हुए 15वें वित्त आयोग अनुदान मद से 5 लाख 92 हजार 600 रुपये की लागत से यहां पुलिया बनने जा रही है। शिलान्यास के बाद जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने कहा कि अब लोगों को नाला पार करने में राहत मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.