कुप्रथाओं के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का आयोजन
हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से कुप्रथाओं के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का आयोजन सोमवार को विष्णुगढ़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में किया गया। यह कार्यक्रम नशामुक्ति व डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के विरुद्ध था। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव व अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से बताया कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। वहीं डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा के कारण महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय, हिंसा व सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में दीपक, शशिकांत, भीम, अनित, शिवानी, नंदनी, अरुण, मनोज पुरी, अमित कुशवाहा, अनिल, कृष्णा व अन्य कलाकारों के प्रस्तुति से दर्शकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.