भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के कुप्पाघाट में मंगलवार को बंदर के हमले में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। बंदर के अचानक हमले में जख्मी हुए लोगों में गोड्डा की रहने वाली बच्ची सोनाली कुमारी, गोड्डा का ही रहने वाला विराट महतो, मायागंज की रहने वाली राजनंदिनी कुमारी, मधेपुरा के आलमनगर बखरी गांव का रहने वाली सर्जन देवी उर्फ सविता देवी, दाउदवाट का रहने वाला टेंट हाउस कर्मी अजय कुमार और चौसा का रहने वाला सुजीत कुमार शामिल हैं। 26 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए वहां टेंट लगाया जा रहा था। लोगों ने बताया कि अचानक बंदर आया और इधर-उधर दौड़कर लोगों को काटने लगा। सभी जख्मी लोगों को मायागंज लाया गया जहां उनका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.