लखनऊ, मार्च 24 -- कुपोषित लोगों को टीबी होने का खतरा करीब 10 गुना बढ़ रहा है। लिहाजा टीबी से बचने के लिए सही पोषण रखें। समय पर टीकाकरण कराएं। यह जानकारी केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने दी। टीबी दिवस पर विभाग में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का सामाजिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। अभी भी टीबी मरीजों को सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में शादीशुदा महिलाओं को तलाक दे दिया जाता है। वहीं टीबी से पीड़ित बच्चों के साथ अन्य बच्चे न तो बैठते हैं और न ही खेलते हैं। यह स्थिति मरीजों के हित में नहीं है, क्योंकि इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जबकि उन्हें इस समय परिवार और समाज के सहयोग व हौसले की सबसे अधिक आवश्यकता होती है।डॉ. सूर्यकांत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.