प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। खसरा (मीजल्स) एक संक्रामक बीमारी है, जो पैरामायक्सोवायरस समूह के वायरस से फैलता है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने, पास आने, छूने या जूठा खाने से तेजी से फैल सकता है। यह वायरस गले व नाक में रहता है व हवा के जरिए दूसरे बच्चों तक पहुंच जाता है। यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान संक्रमण होने पर अजन्मे शिशु के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों में गंभीर खसरा होने की संभावना अधिक होती है। विशेषकर ऐसे बच्चे जिनमें विटामिन ए की कमी है या प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। चिल्ड्रेन अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा मौर्या ने बताया कि बच्चे के जन्म के नौ माह बाद पहला और डेढ़ साल बाद दूसरा खसरा व रूबेला का टीका जरूरी लगवाना चाहिए। साथ में विटामिन ए की दवा देनी भी जरूरी होती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.