कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने को चलाए अभियान : डीडीसी
बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- फोटो : डीडीसी मीटिंग : कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी सेविकाओं व महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक करतीं डीडीसी सारा अशरफ व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीडीसी सारा अशरफ ने कलेक्ट्रेट में सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाओं व आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की। आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों के पोषण की स्थिति सुधारने व पूरक पोषाहार वितरण का जायजा लिया। जो बच्चे वजन के अनुसार लंबाई सही नहीं होता है व कुपोषण के शिकार होते हैं, वैसे बच्चों को पोषण ट्रैक्रर पर चिन्हित कर, एक माह तक विशेष अभियान चलाकर सामान्य कोटि में लाने के लिए प्रयास करने का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.