कुपोषित बच्चों को चिह्नित करें निगरानी: ब्लॉक प्रमुख
चंदौली, सितम्बर 26 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रहा। इस दौरान पूरे ब्लॉक को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका नियमित वजन, स्वास्थ्य परीक्षण और दवा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सरकार की ओर से मिलने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.