बिजनौर, दिसम्बर 15 -- बिजनौर। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बिजनौर दिसंबर माह में पोषण आहार किट का वितरण करेगी। साथ ही कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी भी करेगी । इस आशय का निर्णय सोमवार को पोषण समिति की बैठक में लिया गया। नगर पालिका परिषद के भीमराव अंबेडकर सभागार में चेयरपर्सन इंदिरा सिंह की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी विकास कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में पोषण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि जून से अक्टूबर माह तक नगर क्षेत्र में संचालित 41 आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण आहार प्राप्त करने वाले बच्चो के स्वास्थ्य में बदलाव में पाया गया। बदलाव में पाया गया कि 852 कुपोषित बच्चो में से 660 बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गये। शेष 192 बच्चो को कुपोषण से पोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.