पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया। बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, टीबी नियंत्रण, कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत, एनीमिया मुक्त भारत, एनक्यूएएस, एबीडीएम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा किया। उपायुक्त ने एमटीसी केंद्रों में बेड खाली रहने पर नाराजगी जताते हुए कुपोषित बच्चों की पहचान कर एमटीसी केंद्रों में भर्ती कर समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं क्षेत...