कुपोषित बच्चों के घर पहुंची आंगनबाड़ी टीम
बस्ती, जून 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। सुपोषण अभियान के तहत बाल विकास विभाग की टीम ने विकास खंड विक्रमजोत क्षेत्र के अति कुपोषित बच्चों के घरों का भ्रमण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। परिजनों को पोषण के प्रति जागरूक किया। टीम ने बच्चों को फल, दूध, बिस्कुट सहित पोषक सामग्री वितरित की। आंगनबाड़ी केंद्र कलंद्रहा क्षेत्र में सीडीपीओ बलराम सिंह के निर्देशन में मुख्य सेविका कुमुद सिंह व सरिता सिंह ने अति कुपोषित बच्चों के घर जाकर उनके खानपान व देखभाल पर परिजनों को आवश्यक सुझाव दिए। उन्हें संतुलित आहार जैसे मौसमी फल, हरी सब्जियां, दूध, गुड़, चना, मूंगफली व सहजन की पत्तियों के नियमित सेवन की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन इसके अलावा ग्राम पंचायत अमोढ़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े आठ कुपोषित बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.