कुपोषित बच्चों के उपचार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फरीदाबाद, जून 3 -- नूंह, सरसमल। प्रशिक्षु आईएएस अमितेज पांगती ने बुधवार को मांडीखेड़ा स्थित राजकीय अल आफिया सामान्य अस्पताल का दौरा कर कुपोषित बच्चों के उपचार और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। साथ ही उपचार और निगरानी व्यवस्था से जुड़ी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अमितेज पांगती ने कहा कि कुपोषण केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान, उचित उपचार और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवारों को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर भी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.