औरैया, सितम्बर 9 -- जिले में नौ सितंबर से आठ अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और छह वर्ष तक के बच्चों के बेहतर पोषण पर जोर रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की पहचान के साथ पोषण चौपाल, गोदभराई और अन्नप्राशन समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में देखा गया। मुख्यमंत्री ने कुपोषण मुक्त समाज, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता और जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने संबंधित विभागों को गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और छह वर्ष तक के बच्चों के बेहतर पोषण के लिए समन्वय से काम करने...