नोएडा, जुलाई 23 -- नोएडा। कुपोषित बच्चों की देखभाल में गौतमबुद्ध नगर को प्रदेश में पहला स्थान मिला। लखनऊ में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने एनआरसी के नोडल डॉ. आरपी सिंह समेत अन्य चिकित्सक और टीम को सम्मानित किया। जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के इलाज और उनकी देखभाल के लिए दस बेड का पोषण पुनर्वास केंद्र बना हुआ है। अप्रैल 2025 से जून 2026 तक पोषण केंद्र में दो हजार से ज्यादा कुपोषित बच्चों का सफल इलाज किया गया। केंद्र में भर्ती होने वाले बच्चे के माता या पिता के साथ-साथ एक और बच्चे को भी पोषणयुक्त खाना दिया जाता है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम से जुड़े डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...