कुपोषित बच्चों का हाथ थामेंगी पंचायतें, चलाएंगे अभियान
प्रयागराज, जून 20 -- गर्भवती, गर्भधात्री महिलाओं और कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चलाए जा रहे संभव छह अभियान से अब पंचायती राज विभाग को भी जोड़ दिया गया है। इसके लिए जुलाई से सितंबर के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा और सभी को योजना से जोड़ा जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों के पोषण के लिए बाल हितैषी पंचायत और महिला हितैषी पंचायत थीम को जोड़ा गया है। इस योजना का संचालन पंचायती राज विभाग को करना होगा। जुलाई के पहले पहले हफ्ते में कुपोषित बच्चों व गर्भवती और गर्भधात्री महिलाओं की पहचान कर उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने, पोषण, स्वच्छता एवं मातृ-शिशु कार्यक्रमों को ग्राम पंचायत विकास योजना का भाग बनाने का कम किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.