कुपोषित बच्चे और माता को दी गई पोटली
गाजीपुर, जून 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला की पहल पर कुपोषण मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लेकर उनके स्वास्थ्य सुधार की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार रजदेपुर प्रथम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने गोद लिए गए कुपोषित बच्चे एवं उसकी माता को न्यूट्रीशन आधारित खाद्य पदार्थों की पोटली दी गयी। उन्होंने बच्चों की माताओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए संतुलित भोजन, स्वच्छता और नियमित देखभाल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने माताओं से बच्चों की व्यक्तिगत साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। इस दौरान मुख्य सेविका चंद्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.