गुमला, नवम्बर 19 -- डुमरी/बसिया हिटी। द हंस फाउंडेशन द्वारा कुपोषण उन्मूलन अभियान के तहत डुमरी और बसिया कुपोषण केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों की माताओं के बीच स्वच्छता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।वितरित किट में बाल्टी, मग, टिसनी, साबुन, सर्फ, सेनेटरी पैड, तौलिया, चप्पल, कंघी सहित दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली कई आवश्यक सामग्री शामिल थीं। डुमरी केंद्र में किट वितरण सीडीएस सुनील कुमार ने किया, जबकि बसिया केंद्र में यह कार्य सीडीएस प्रभाकर कुमार द्वारा संपन्न हुआ।लाभुक माताओं ने इस सहयोग के लिए द हंस फाउंडेशन के प्रति आभार जताया। स्थानीय स्तर पर इसे स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.