बहराइच, जुलाई 6 -- बहराइच, संवाददाता। नोडल अधिकारी, सेंट्रल प्रभारी, नीति आयोग एवं संयुक्त सचिव भारत सरकार आलोक तिवारी ने विकास भवन सभागार में आकांक्षात्मक जनपद एवं विकासखंडों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषण दर में कमी, विकास कार्यों के निरीक्षण में तेजी, पशुपालन के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, आयुष्मान भारत का प्रभावी क्रियान्वयन, आईटीआई व कौशल विकास पाठ्यक्रमों को समयानुकूल बनाने, लैंगिक अनुपात सुधार, आधार सीडिंग पूर्ण करने, भारतनेट को ग्राम पंचायतों तक...