मधुबनी, मार्च 25 -- घोघरडीहा। थाना क्षेत्र के कुपहा गांव में सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने दो घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ढाई लाख से अधिक नगद रुपए सहित कागजात चुरा कर ले गया। मंगलवार को घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने स्थिति का तहकीकात करते हुए जांच शुरू कर दिया। कुपहा निवासी अरुण कुमार यादव एवं उनके भाई विमल यादव के घर मे सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अरुण यादव के मुताबिक चोरों ने पूजा घर से बक्सा में रखे 32 हजार नगद एवं जमीन व आंगनबाड़ी से संबंधित कागज का बक्सा सहित उठा कर ले गया एवं उनके भाई विमल यादव के घर मे ऊपर से प्रवेश कर अलमीरा में रखे दो लाख तीस हजार नगद चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि सुबह में घर का दरवाजा बाहर से बन्द रहने पर शंका हुआ तो देखे तो सबकुछ बिखड़ा पड़ा था...