नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Encounter in Kupwara: जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। कुपवाड़ा में लगभग सुबह 3:30 बजे केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में एक मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घुसपैठ की कोशिश थी या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में एलओसी के पास सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद उन्होंने आतंकवादियों को चुनौती दी और उन्हें रोक लिया।सितंबर में भी मारे गए थे 2 पाकिस्तानी आतंकी आज से ठीक एक महीना पहले यानी कि 17 सितंबर, 202...