सुल्तानपुर, अप्रैल 26 -- गोसाईंगंज, (सुलतानपुर)संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शहीद हुए महेंद्र पाण्डेय की 24वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके पैतृक गांव पाण्डेयपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने स्मारक पर परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि के दौरान शहीद की मां शोभा पाण्डेय बेटे को याद कर भावुक हो उठीं। सुलतानपुर जनपद के पाण्डेयपुर गांव निवासी महेंद्र पाण्डेय का जन्म वर्ष 1976 में पिता स्वर्गीय राजपति पाण्डेय एवं माता शोभा पाण्डेय के यहां हुआ था। वे 22 जून 1996 को भारतीय थलसेना की तोपखाना रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। अपनी सेवाकाल के दौरान उन्हें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का गौरव भी प्राप्त हुआ। कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में उन्होंने वीरता का परिचय दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.