चतरा, जनवरी 7 -- कुन्दा, प्रतिनिधि। कुन्दा पुलिस ने वन भूमि पर अवैध तरीके से पोस्ते की खेती करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के हेसातु गांव निवासी कृपाल गंझु राजेश गंझु व लालू गंझु शामिल है।इन तीनों व्यक्ति के ऊपर वन भूमि में अवैध तरीके से जोत कोड कर अफीम की खेती करने को लेकर मामला दर्ज था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह एएसआई श्रीकांत पांडे शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...