कुन्दह: कोसी नदी के धारा परिवर्तन से विद्यालय का अस्तित्व विहीन
सहरसा, अगस्त 1 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी नदी की धारा परिवर्तन के क्रम में अस्तित्व विहीन हो गया महिषी प्रखंड के तटबंध के अंदर मध्य विद्यालय कुंदह को अब जमीन की दरकार है। जमीन और भवन के अभाव में विद्यालय के बच्चों के पठन पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग के मद्देनजर कुंदह मध्य विद्यालय के जमीन के लिए डीपीओ द्वारा स्थलीय जांच की गई। जिसके बाद विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी महिषी को पत्र भेजा है। भेजे पत्र में डीईओ ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मध्य विद्यालय कुन्दह, महिषी जो कोसी नदी के धारा परिवर्तन के क्रम अस्तित्व विहिन हो गया है, को भूमि एवं भवन उपलब्ध कराते हुए विद्यालय का स्थायी संचालन करवाने का अनुरोध किया गया है। विद्यालय की वास्तिविक स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.