कुन्दरकी विधायक ने 540 परिवारों को वितरित किए राशन कार्ड
मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए। इस पहल से क्षेत्र के गरीब और वंचित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक मुंडा पांडे में 280 और ब्लॉक कुंदरकी में 260 पात्र परिवारों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। विधायक रामवीर सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.