कुन्दरकी में अकीदत के साथ मनाया गया जश्न-ए-गरीब नवाज
मुरादाबाद, मई 18 -- नगर की मशहूर खानकाहे आलिया में रविवार को जश्न-ए-गरीब नवाज अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। दरगाह हज़रत सूफी हाजी अल्लाह बख्श रहमतुल्लाह अलैह के सज्जादानशीन हज़रत हाशिम मियां ने मुल्क और कौम की सलामती के लिए दुआ कराई। मौके पर लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की, बाद में नमाज-ए-ईशा सलाम पेश किया गया और देर रात तक महफिल-ए-शमा में सूफियाना कलाम गूंजते रहे। कव्वालों ने अपने कलाम से अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोमवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान मोहम्मद हाशिम मियां साबरी चिश्ती,कारी गुलाम रसूल लतीफी,मोहम्मद आज़म साबरी, एम के भारती समेत बड़ी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.