कुनाल के परिवार ने कोतवाली पर किया हंगामा
हापुड़, जून 4 -- नगर में स्थित आईसक्रीम फैक्टरी में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिवार के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने की सूचना मिली तो परिवार के लोग कोतवाली पर पहुंच गए। सैंकडों की संख्या में महिलाएं पुरुष ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां उन्होंने फैक्टरी मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को शांत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कहीं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत यह भी पढ़ें- विपिन हत्याकांड का शीघ्र हो सकता है खुलासा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.